चाईबासा.
उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर पर्व-त्योहार के मद्देनजर जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम ने बुधवार को चाईबासा शहर के रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान आदि का निरीक्षण किया. मिष्ठान दुकानों में लड्डू, बुंदिया, पनीर, चटनी, तेल की जांच की. अन्नपूर्णा स्वीट्स से पेड़ा, आम्रपाली से बेसन के लड्डू और राजस्थान स्वीट्स से कलाकंद का नमूना संग्रह किया गया. जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी खाद्य कारोबारियों को साफ-सफाई पर ध्यान देने और पैकेट पर एफएसएसएआइ लाइसेंस नंबर, मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट आदि अंकित नहीं रहने वाले खाद्य सामग्री को नहीं बेचने का निर्देश दिया. वैसी खाद्य सामग्री पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
