विधिक जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को दी जानकारी

विधिक जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को दी जानकारी

प्राणपुर प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के पथरवार पंचायत प्रांगण में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन मुखिया अंजू देवी की अध्यक्षता में किया गया. शिविर में पैनल अधिवक्ता अमृत कृष्णा ने कहा, प्रस्तावित स्कीम आश्रय गृह में रहने वाले पीड़ितों को विधिक सेवा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. अधिकार मित्र इजहार आलम ने सुप्रीम कोर्ट, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के दिशानिर्देश में एक जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है. अभियान में मुकदमा नहीं समाधान चुने मध्यस्थता से समाधान पाये. लंबित मुकदमों को निस्तारित करना है. वैवाहिक विवाद, दुर्घटना, घरेलू हिंसा विवाद, चेक बाउंस विवाद, ऋण वसूली विवाद, सेवा विवाद, उपभोक्ता मामले विवाद,भूमि अधिग्रहण विवाद, अपराधिक सुलह नामा, संपत्ति बटवारा विवाद आदि मध्यस्थता के आधार पर सुलह समझौता कर निपटारा किया जायेगा. रौशन कुमार, साकेत कुमार, ममता कुमारी, राम महतो, सुमित झा, सुबोध कुमार, उर्मिला देवी, सुबोल रविदास, अनिल मंडल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >