मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना दी जानकारी

जीविका द्वारा शुक्रवार को डीआरसीसी बांका में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया

बांका. जीविका द्वारा शुक्रवार को डीआरसीसी बांका में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत रोजगार के लिए दी जाने वाली राशि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. साथ ही पूर्व में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में सक्रीय योगदान देने वाले सभी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में जीविका प्रबंधक अनुश्रवन व मूल्यांकन आरफीन परवेज, जिला परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार, राज्य कार्यालय से आए परियोजना प्रबंधक राजीव कुमार सहित सभी प्रखंडों के प्रखंड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक, सामुदायिक समन्वयक, लेखापाल, कार्यालय सहायक अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >