Seraikela Kharsawan News : जिले में लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रह बढ़ायें : डीसी

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व एवं आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक हुई

सरायकेला. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व एवं आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक हुई. डीसी ने राजस्व संग्रह में जिन विभागों की कार्य प्रगति धीमी पायी, उन्हें कार्य योजना निर्धारित कर राजस्व संग्रह का निर्देश दिया. डीसी ने प्रत्येक विभाग को निर्धारित समयावधि में राजस्व संग्रह का लक्ष्य पूर्ण करने, लंबित करों व बकाया राशि की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाने, नगर निकायों को होल्डिंग टैक्स व अन्य कर संबंधी लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने, अवैध खनन, अवैध शराब निर्माण, बिक्री, भंडारण व परिवहन पर रोक लगाने के लिए सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया. मौके पर अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अपर नगर आयुक्त, आदित्यपुर रवि प्रकाश उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >