मधुबनी. जिला न्यायमंडल स्थित न्यायालयों में गुरुवार को कई भवनों का उद्घाटन किया जाएगा. उदघाटन पटना उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस पीबी बंजनत्री सहित पांच न्यायमूर्ति करेंगे. मुख्य कार्यक्रम का आयोजन अनुमंडलीय न्यायालय बेनीपट्टी परिसर में किया जायेगा. इस दौरान चीफ जस्टिस बेनीपट्टी कोर्ट परिसर में बने दस कोर्ट के लिए जी प्लस फाइव भवन, लॉयर्स हॉल एवं ई सेवा केंद्र का उद्घाटन करेंगे. वहीं मधुबनी सिविल कोर्ट में बने लायर्स भवन, ई सेवा केंद्र एवं झंझारपुर अनुमंडलीय कोर्ट परिसर में बने 12 यूनीट का जी प्लस तीन पीओ क्वार्टर भवन के साथ ई सेवा केन्द्र का वर्चुअल मोड में उद्घाटन करेंगे. समारोह में चीफ जस्टिस के अलावे उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायाधीश गुनु अनुपमा चक्रवर्ती, न्यायमूर्ति सुधीर सिंह, न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद एवं न्यायमूर्ति मोहित कुमार साह उपस्थित रहेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
