Madhubani News : तीन दिवसीय बिहार उद्यमी मेला का उद्योग मंत्री ने किया उद्घाटन

शहर के ललित कर्पूरी स्टेडियम में बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने बिहार उद्यमी मेला आयोजित किया.

झंझारपुर. शहर के ललित कर्पूरी स्टेडियम में बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने बिहार उद्यमी मेला आयोजित किया.. उद्घाटन उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा व अन्य ने फीता काट कर किया. मेला का आयोजन 25 से 27 सितंबर तक किया जाएगा. मेले में 120 स्टॉल लगाए गए हैं. जिसमें 150 उद्यमी ने उत्पादन, सामग्री विक्री का प्रदर्शन कर रहे हैं. खादी, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल्स एवं फूड प्रोसेसिंग का समान स्टॉल की शोभा बढ़ा रहा है. मेला आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है. कार्यक्रम का उद्घाटन के बाद मंत्री मेले में लगे विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण कर स्टॉल संचालक से बारीकी से पूछताछ कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इस तरह का मेला पहले बड़े बड़े शहरों में आयोजित होता था. लेकिन बिहार उद्योग विभाग ग्रामीण स्तर पर इस तरह के मेले का आयोजन का युवाओं को रोजगार की दिशा में शामिल करना है. उन्होंने झंझारपुर के लोगों से मेले में आने की अपील की और स्टॉल की जानकारी लेकर उद्यमी बनने को कहा. उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग हमारी माटी हमारा रोजगार के तर्ज पर कम कर रही है. उन्होंने कहा कि आज बिहार सभी योजना में देश के प्रथम स्थान पर है. बिहार विश्वकर्मा योजना बेहतर दिशा में जा रहा है. कहा कि झंझारपुर में बंद पड़े पेपर मिल की जगह सवा लाख स्क्वायर फीट में 57 करोड़ की लागत से प्लग एंड प्ले योजना उद्यमियों के लिए सहायक सिद्ध होगी. मंत्री श्री मिश्रा ने कहा कि आज जिले में एक हजार करोड़ का निवेश हो रहा है. उन्होंने कहा कि एक हजार लोगों को रोजगार देने वाले संस्था को 10 एकड़ जमीन मुफ्त में सरकार दे रही है. स्टार्टअप योजना में नवाचार के लिए वित्तीय सहायता भी सरकार उपलब्ध करा रही है. कहा एक हजार लोगों को लाभ मिल रहा है. कार्यक्रम में उपेंद्र महारथी शिल्प संस्थान की ओर से आयोजित प्रशिक्षण के प्रशिक्षुओं को मंत्री ने प्रमाणपत्र मुहैया कराया. साथ ही बिहार आइडिया फेस्टिवल में शामिल संतोष कुमार, मोहन कुमार, आदित्य कुमार, सुशांत कुमार को भी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया. वहीं खादी ग्रामोद्योग की ओर से दर्जनों लोगों को विद्युत चलित चाक उपलब्ध कराया गया. कार्यक्रम में उद्योग विभाग के तकनीकी विकास निदेशक डॉ शेखर आनंद, संयुक्त निदेशक संजय सिंह, जिला महाप्रबंधक रमेश शर्मा, मुख्य पार्षद बबीता शर्मा, एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा, झंझारपुर एवं लखनौर बीस सूत्री अध्यक्ष, झंझारपुर बीडीओ अभिलाषा पाठक, सीओ प्रशांत कुमार झा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >