इमरजेंसी के मरीज नहीं हो रेफर : अधीक्षक

मुजफ्फरपुर. सदर के मॉडल अस्पताल का निरीक्षण अधीक्षक बाबू साहब झा ने किया. समय पर नहीं आने वाले डॉक्टर को फोनकर बुलाया गया. हर विभाग की ओपीडी में जाकर डॉक्टर

मुजफ्फरपुर.

सदर के मॉडल अस्पताल का निरीक्षण अधीक्षक बाबू साहब झा ने किया. समय पर नहीं आने वाले डॉक्टर को फोनकर बुलाया गया. हर विभाग की ओपीडी में जाकर डॉक्टर व मरीजों से पूछताछ किये. मरीजों से जाना कि उनका इलाज कैसा हो रहा है? ओपीडी में सभी का इलाज करने के बाद ही डॉक्टर केबिन छोड़ें. बिना इलाज करे एक भी मरीज को वापस न जाने दें. दंत, मेंटल हड्डी में डॉक्टर नहीं रहने पर उन्हें जल्द बुलाया गया. इमरजेंसी वार्ड में भी गये. ओटी में मरीज का ऑपरेशन नहीं होने का कारण एनेस्थीसिया के डॉक्टर का नहीं आना बताया गया. कहा कि इमरजेंसी के मरीज रेफर नहीं किये जायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar dipu

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >