अल्पसंख्यकों के वोटिंग अधिकार छीनने की साजिश कर रहा केंद्र : प्रेम नंदन

गोड्डा में झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा की अहम बैठक सम्पन्न

गोड्डा जिला मुख्यालय स्थित झामुमो कार्यालय भतडीहा में गुरुवार को झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहम्मद आगमन ने की. इसमें जिले के सभी प्रखंडों से मोर्चा कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गयी. बैठक में संगठन विस्तार पर विशेष जोर देते हुए गोड्डा जिले की सभी 201 पंचायतों में अल्पसंख्यक पंचायत मोर्चा गठन का निर्णय लिया गया. तय किया गया कि मोर्चा पदाधिकारी गांव-गांव जाकर अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं को सुनेंगे और समाधान की दिशा में प्रयास करेंगे. साथ ही सदस्यता अभियान को गति देने का भी निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो. प्रेम नंदन कुमार ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएए, एनआरसी और एसआईआर जैसे निर्णयों के माध्यम से अल्पसंख्यकों को हाशिए पर लाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के जरिए अल्पसंख्यकों के वोटिंग अधिकार छीनने की कोशिश की जा रही है, जिससे सतर्क रहने की आवश्यकता है. प्रो. कुमार ने कहा कि जब तक गुरुजी शिबू सोरेन जीवित रहे, उन्होंने अल्पसंख्यकों की रक्षा की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उसी नीति पर काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने 495 मदरसों को निबंधन प्रदान कर उन्हें और सशक्त बनाने का कार्य किया है. कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव वासुदेव सोरेन ने किया. मौके पर पुष्पेंद्र टुडू, कैयूम अंसारी, शिवशंकर मंडल, हुसैन अंसारी, आलम अंसारी, अब्दुल गफ्फार, जलाल अंसारी, सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे. बैठक में ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा कर रणनीति तय की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >