गणपति की प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन

NAWADA NEWS.मुख्यालय समेत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में गणपति की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार की देर शाम धूमधाम से किया गया. इस दौरान पुरानी बस स्टैंड स्थित श्री भाग्य लक्ष्मी क्लब के सदस्यों ने प्रतिमा का विसर्जन शनिवार की संध्या को किया.

प्रतिनिधि, रजौली

मुख्यालय समेत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में गणपति की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार की देर शाम धूमधाम से किया गया. इस दौरान पुरानी बस स्टैंड स्थित श्री भाग्य लक्ष्मी क्लब के सदस्यों ने प्रतिमा का विसर्जन शनिवार की संध्या को किया. विसर्जन के दौरान गणपति प्रतिमा के साथ श्रद्धालु पुरानी बस स्टैंड से जगजीवन नगर, बीच बाजार, संगत, ड्योढ़ी, बजरंगबली चौक होते हुए सती स्थान के नजदीक धनार्जय नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया. विसर्जन यात्रा के दौरान भक्त ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ… की गूंज के साथ नाचते गाते हुए चल रहे थे. ढोल-नगाड़ों से पूरा इलाका गुंजायमान रहा. बप्पा की सवारी के साथ चल रहे श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर अबीर गुलाल उड़ाया. इस मौके पर सोनू कुमार, विकास कुमार, हिरा कुमार, शिव कुमार, विवेक कुमार, बंटी कुमार, गोलू कुमार, शिवराज कुमार, चंदन कुमार, आदित्य कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KR MANISH DEV

KR MANISH DEV is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >