इमली चौक के पास मिट्टी लोड ट्रैक्टर-ट्राली जब्त

मुजफ्फरपुर. बेला थाना क्षेत्र के इमली चौक के पास से मिट्टी लोड ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया गया है. मामला शनिवार सुबह का है. खनन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर को

मुजफ्फरपुर.

बेला थाना क्षेत्र के इमली चौक के पास से मिट्टी लोड ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया गया है. मामला शनिवार सुबह का है. खनन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर को पकड़ कर बेला पुलिस को सौंप दिया.बताया कि खनन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि उस इलाके में एक मिट्टी माफिया सक्रिय है. अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर खरीद बिक्री कर रहा है. इसके बाद इसका सत्यापन करते हुए खनन विभाग ने यह कार्रवाई की है. हालांकि टीम को देख चालक गाड़ी छोड़कर वहां से भाग निकला. फिलहाल टीम ट्रैक्टर मालिक और चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है. इधर, बेला थानेदार प्रीतेश गिरी ने बताया कि खनन विभाग के आवेदन का इंतजार किया जा है. उसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाही होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >