Madhubani News : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार शिविर में पहुंचे सैकड़ों मरीज

सीएचसी उमगांव परिसर में जिला स्तर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया.

हरलाखी. सीएचसी उमगांव परिसर में जिला स्तर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया. इस विशेष शिविर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत सैकड़ों मरीजों का इलाज व चिकित्सीय सलाह दी गयी. शिविर में आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया. चिकित्सकों ने बताया कि शिविर में चाइल्ड स्पेशलिस्ट, आंख स्पेशलिस्ट सहित अन्य कई विभाग के चिकित्सक मौजूद है. इस दौरान ईसीजी जांच, ब्लड प्रेशर जांच के आलावे कैंप में कई प्रकार की जांच की सुविधाएं देखी गयी. निःशुल्क शिविर में का लाभ सैकड़ों मरीजों ने उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >