हावड़ा स्टेशन : सोना तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल और सीमा शुल्क विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर सोने की तस्करी की कोशिश नाकाम कर दी है.

कोलकाता. रेलवे सुरक्षा बल और सीमा शुल्क विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर सोने की तस्करी की कोशिश नाकाम कर दी है. आरपीएफ और सीमा शुल्क विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को हावड़ा स्टेशन के पुराने परिसर के पार्किंग संख्या नौ पर एक महिला को संदेह के आधार पर रोका. पूछताछ में सही जवाब नहीं मिलने के बाद महिला आरपीएफ कर्मियों ने उसकी तलाशी ली. तलाशी में महिला के पास से 142.22 ग्राम के सोने का एक बिस्कुट बरामद हुआ. बरामद सोने के बिस्कुट का बाजार मूल्य लगभग 14.43 लाख रुपये है. महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी पहचान अनीता साहा (50) के रूप में हुई है. वह ओडिशा के कटक जिले की रहने वाली है. आरोपी कटक जाने वाली ट्रेन में सवार होने वाली थी. उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >