वर्मी पीट व पॉली हॉउस में खेती से गांव का पैसा गांव व शहर का पैसा आयेगा गांव

वर्मी पीट व पॉली हॉउस में खेती से गांव का पैसा गांव व शहर का पैसा आयेगा गांव

कटिहार प्रदान व एचडीएफसी बैंक के तत्वावधान में सिरसा में रविशंकर श्रवणे तथा अनिल सिंह के समीप विभिन्न पंचायत के महिला किसानों को बीआरसी तथा फॉर्मर फील्ड स्कूल के साथ पॉली हाऊस का विजिट कराया गया. सौरिया, नवादा, हसनगगंज, दलन पूरब पंचायत, प्राणपुर एवं भर्रा के महिला किसानों को प्रदान के अभिषेक कुमार, एचडीएफसी बैंक के अनुपम कुमार व ट्रेनर रविशंकर श्रवणे ने जैविक खेती व वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण कैसे किया जाता है. इसे खेतों में उपयोग पर क्या क्या लाभ है आदि से अवगत कराया. इस दौरान उन्होंने बताया कि वर्मी पीट व पॉली हाऊस में खेती करने से गांव का पैसा गांव और शहर का पैसा गांव में कैसे आयेगा से विस्तार पूर्वक अवगत कराया. ट्रेनर रविशंकर श्रवणे ने बताया कि वर्मी पीट का निर्माण कर वर्मी पोस्ट उत्पादन से बीज का उत्पादन किसान करेंगे. किसानों के उत्पादित फसल को शहर में बेचने पर शहर का पैसा गांव में आयेगा. इससे किसानों को दोहरी लाभ से नकारा नहीं जा सकता है. दर्जनों से अधिक विजिट कर रही महिलाओं को बताया गया कि वर्वावास का उपयोग किसान अपने खेतों में कैसे करें. जीवामृत बनाने की विधि से भी अवगत कराया गया मौके पर. एफपीओ के सीइओ प्रणव कुमार, कुमोद, काजल कुमारी, रिंकी कुमारी, किसान में मामला कुमारी, अंकिता कुमारी, खुशबू कुमारी, बेबी कुमारी, पूजा देवी, सुमन कुमारी समेत अन्य महिला किसानाें ने वर्मी कम्पोस्ट व पॉलीहाऊस में खेती करने के गुर सीखें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >