Chaibasa News : होमगार्ड जवानों को भविष्य निधि मिलने की उम्मीद : चातार

झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन जिला कमेटी की रविवार को जिला स्कूल मैदान में बैठक हुई.

चाईबासा.

झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन जिला कमेटी की रविवार को जिला स्कूल मैदान में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष चरण चातार ने कहा कि राज्य के होमगार्ड जवान भविष्य निधि की मांग कई वर्षों से करते आ रहे थे. नहीं मिलने पर झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी एवं महासचिव राजीव तिवारी के नेतृत्व में राज्य के जवानों को इसका लाभ कैसे दिलाया जाए इसके लिए उच्च न्यायालय झारखंड में याचिका दायर की गयी. न्यायालय ने आठ सप्ताह के अंदर लागू करने का आदेश दिया. राज्य सरकार ने भी अपना जवाब दाखिल करते हुए कहा है कि भविष्य निधि 2 महीना के अंदर दी जायेगी. उक्त फैसला आने के बाद झारखंड के जवानों को भविष्य निधि मिलने की पूर्ण उम्मीद है.

कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद एक मुश्त 1.50 लाख मिलने की रास्ता साफ हो चुका है. उन्होंने कहा कि दोनों कार्य पूर्ण होने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में झारखंड के होमगार्ड जवान धनबाद जिला में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे. प्रदेश महिला सचिव सीता पिंगुवा ने कहा कि चाईबासा जिला के जवान एकजुट हों. धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव नानु सामड ने किया. बैठक में काफी संख्या में होमगार्ड के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >