इसकी मरम्मत के लिए विभाग के आला अधिकारियों को फोन के माध्यम से कई बार सूचना दी गयी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. स्थानीय लोगों की मानें, तो इस लाइट के खराब होने से रेलवे स्टेशन से विवेकानंद चौक तक पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहता है. इससे रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रात के समय दुर्घटना का खतरा मंडराता रहता है. स्थानीय निवासी गंगाधर प्रसाद ने बताया कि बिजली की समस्या यहां हमेशा बनी रहती है. लेकिन, हाइमास्ट लाइट खराब होने से स्थिति और भी गंभीर हो गयी है. नवरात्र के दौरान अंधेरा रहना, लोगों के लिए बेहद दुखदायी है. मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा हो रही है. लोगों ने संबंधित अधिकारियों से खराब पड़े हाइमास्ट लाइट की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है.
क्या कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी
बड़की सरिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि खराब पड़े उक्त हाइमास्ट लाइट की जांच के लिए कनीय अभियंता को भेजा गया था. जांच में लाइट में लगे उपकरण मिले. इसे रांची से मंगवाया जा रहा है. इसे आने में लगभग एक सप्ताह लगेगा. इसके बाद ही लाइट को दुरुस्त किया जा सकेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
