करजाईन. बिराट मेडिकल कॉलेज टीचिंग हॉस्पिटल एवं बिराट कैंसर इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में रविवार को करजाईन बाजार स्थित माहेश्वरी भवन धर्मशाला में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के आयोजक जन सुराज नेता सह करजाईन बाजार दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शारदा, सुल्तान प्रवीण सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर उद्घाटन किया. आयोजक श्री शारदा ने बताया कि शिविर में विभिन्न बीमारियों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने निर्मली विस क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे मरीजों का अल्ट्रासाउंड भी किया गया. साथ ही शुगर, बीपी आदि की जांचकर उचित परामर्श दिया गया. देवेंद्र शारदा ने बताया कि शाम तक चले शिविर में 500 से मरीजों की जांच की गई. शिविर के संचालन में अभिषेक कुमार, राजू पगाड़िया, प्राची कुमारी, सीमा सिंह, संतोष कुमार दास, बबलू राय, गोविंद डागा, मुरलीधर शारदा आदि का सहयोग रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
