हाथी ने कई घरों को किया क्षतिग्रस्त, एक मवेशी को मार डाला

: गिद्धौर प्रखंड में हाथी का उत्पात गिद्धौर. प्रखंड में इन दिनों जंगली हाथी के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं. गुरुवार की रात हाथी रुपिन गांव पहुंचा और चेतो यादव,

: गिद्धौर प्रखंड में हाथी का उत्पात गिद्धौर. प्रखंड में इन दिनों जंगली हाथी के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं. गुरुवार की रात हाथी रुपिन गांव पहुंचा और चेतो यादव, संजय यादव व सहादेव यादव के घर के दरवाजे को तोड़ दिया. इसके बाद चुनचुन यादव के एक मवेशी को मार डाला. साथ ही चेतो यादव के दो मवेशियों को घायल कर दिया. यदुनंदन यादव की बारी में लगे केले के 20 पौधों को नष्ट कर दिया. यहां से हाथी गिद्धौर के तिलरी गांव पहुंचा और सोना महतो के घर को क्षतिग्रस्त किया, जबकि राजेश दांगी में फॉर्म में रखे कुट्टी समेत कई सामान को तहस नहस कर दिया. हाथी ने वार्ड सदस्य कैलाश दांगी के फार्म की चहारदीवारी व चापानल को भी नुकसान पहुंचाया. इसकी सूचना पाकर वनरक्षी संजय कुमार पहुंचे. उन्होंने हाथी से दूरी बनाये रखने को कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

DINBANDHU THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >