हाथी ने चहारदीवारी तोड़ी और फसल रौंदी

सिमरिया. बानासाडी पंचायत के चंदिया गांव में रविवार की रात एक हाथी ने उत्पात मचाया. हाथी ने सुकर महतो के घर का दरवाजा तोड़ दिया और चहारदीवारी को ध्वस्त कर

सिमरिया. बानासाडी पंचायत के चंदिया गांव में रविवार की रात एक हाथी ने उत्पात मचाया. हाथी ने सुकर महतो के घर का दरवाजा तोड़ दिया और चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया. साथ ही खेत में लगी आलू, केला व गन्ने की फसल को खाकर बर्बाद कर दिया. सुकर महतो ने बताया कि देर शाम एक हाथी आ धमका और मुख्य दरवाजा को तोड़ते हुए घर के आंगन में घुस गया. चहारदीवारी को ध्वस्त कर फसलों को बर्बाद कर दिया है. किसी तरह जान बचाकर भागे और लोगों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद मशाल जला कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया. ग्रामीणों ने बताया कि एक ही हाथी है, जो कई गांवों में घूम रहा है और घरों के अलावा फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है. संभवत: यह अपने झुंड से बिछड़ गया है, जो गांवों में उत्पात मचा रहा है. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी से क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >