Madhubani News : जिला नियोजनालय में कॅरियर इंफोर्मेशन सेंटर से छात्रों को मिल रहा करियर मार्गदर्शन

जिले के युवा व छात्रों के लिए रोजगार व करियर मार्गदर्शन का नया केंद्र बन चुका है, जिला नियोजनालय में स्थापित कैरियर इंफोर्मेशन सेंटर. यह केंद्र छात्रों को न सिर्फ शिक्षा व प्रशिक्षण के अवसर की जानकारी दे रहा है,

मधुबनी.

जिले के युवा व छात्रों के लिए रोजगार व करियर मार्गदर्शन का नया केंद्र बन चुका है, जिला नियोजनालय में स्थापित कैरियर इंफोर्मेशन सेंटर. यह केंद्र छात्रों को न सिर्फ शिक्षा व प्रशिक्षण के अवसर की जानकारी दे रहा है, बल्कि उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद भी कर रहा है. केंद्र में आने वाले छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं, कोर्स, स्कॉलरशिप, रोजगार मेला व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. इसके साथ ही करियर काउंसेलिंग, साइकोमेट्रिक टेस्ट और योग्यता मूल्यांकन जैसी सेवाएं भी उपलब्ध है. इन सेवाओं से छात्र अपनी रुचि व क्षमता के अनुसार बेहतर करियर विकल्प चुन रहे हैं.

इंफोर्मेशन सेंटर में डिजिटल सुविधा भी उपलब्ध

कैरियर इंफोर्मेशन सेंटर में डिजिटल सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके तहत छात्र कंप्यूटर, इंटरनेट और ऑनलाइन पोर्टल्स का उपयोग कर नौकरियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी हासिल कर रहे हैं. इसके अलावा केंद्र के माध्यम से कौशल विकास कार्यक्रम, अप्रेंटिसशिप और रोजगार मेलों में भाग लेने का अवसर भी छात्रों को मिल रहा है. जिले के युवाओं और छात्रों के लिए रोजगार एवं करियर मार्गदर्शन का जिला नियोजनालय केंद्र बन चुका है. कैरियर इंफोर्मेशन सेंटर पर छात्रों को न सिर्फ शिक्षा और प्रशिक्षण के अवसरों की जानकारी दी जा रही है बल्कि उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद भी की जा रही है.

रोजगार मेले में रोजगार से जोड़ने की हो रही पहलजिला नियोजनालय के माध्यम से जिले के बेरोजगार अीयर्थियों को रोजगार मेलों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है. साथ ही केंद्र में आने वाले छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, कोर्स, स्कॉलरशिप सहित कई सरकारी योजनाओं की अद्यतन जानकारी दी जा रही है. इसके साथ ही, यहां करियर काउंसलिंग, साइकोमेट्रिक टेस्ट और योग्यता मूल्यांकन जैसी सेवाएं भी उपलब्ध हैं.

क्या कहते हैं अधिकारी

जिला नियोजन पदाधिकारी मृणाल कुमार चौधरी ने कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों को सही करियर दिशा देना और उन्हें रोजगार के अधिकतम अवसरों से जोड़ना है. कई छात्र यहां आकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं और निजी क्षेत्र में भी अवसर तलाश रहे हैं. इस तरह के कैरियर इंफोर्मेशन सेंटर से युवाओं को रोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वह आत्मनिर्भर बन सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >