हरियाली ही हमारी पहचान, पौधारोपण से बदलेगा पंचायत का स्वरूप : मुखिया

रामगढ़ उपायुक्त के निर्देशानुसार सेवा पर्व के दौरान राष्ट्रव्यापी पौधरोपण अभियान के तहत बुधवार को बोरोबिंग पंचायत में बिरसा हरित ग्राम योजना 2025-26, मनरेगा अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया

चितरपुर. रामगढ़ उपायुक्त के निर्देशान���सार सेवा पर्व के दौरान राष्ट्रव्यापी पौधरोपण अभियान के तहत बुधवार को बोरोबिंग पंचायत में बिरसा हरित ग्राम योजना 2025-26, मनरेगा अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. पंचायत की मुखिया बसंती देवी ने पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया. जानकारी के अनुसार पंचायत क्षेत्र की लगभग पांच एकड़ भूमि पर आम की बागवानी की जा रही है. इस दौरान कुल 600 पौधे लगाये गये. इसमें दिनेश मुंडा की एक एकड़ भूमि में आम का बागान विकसित किया गया. वहीं दशरथ मुंडा, संगीता देवी, चुन्नीलाल महतो और लाखो देवी की भूमि पर भी पौधे रोपे गये. मुखिया ने कहा कि हरियाली ही हमारी पहचान है और यह अभियान पंचायत के स्वरूप को बदलेगा. पौधारोपण से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आने वाले समय में आम की बागवानी से ग्रामीणों को आमदनी का साधन भी प्राप्त होगा. कार्यक्रम में रोजगार सेवक कुमार विवेक सिंह, प्रसादी महतो, दिलीप करमाली, ललित राम, एकरामुल हक, दिनेश मुंडा, चेतलाल महतो, ऋषि कुमार, सावित्री देवी, बबिता देवी, सुषमा देवी, अंजू देवी सहित कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >