गणेश महोत्सव के दौरान भव्य गंगा आरती का हुआ आयोजन, मंत्रोच्चार से गूंज उठा पूरा वातावरण

गगनभेदी शंखध्वनि, घंट-घड़ियाल और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण गूंज उठा

राघोपुर. सिमराही बाजार में आयोजित भव्य गणेश महोत्सव के दौरान शनिवार की संध्या भव्य गंगा आरती का आयोजन किया, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. गंगा आरती का आयोजन बनारस से आए विद्वान पंडितों की टोली ने पूरे विधि-विधान और परंपरागत रीति से संपन्न कराया. गगनभेदी शंखध्वनि, घंट-घड़ियाल और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण गूंज उठा. श्रद्धालु आरती के दौरान भक्ति भाव से सराबोर होकर हर-हर गंगे और जय गणेश देवा के जयकारे लगाते नजर आए. गंगा आरती के दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे. पूजन स्थल दीपों की रोशनी से आलोकित हो उठा और पूरा वातावरण मानो बनारस की गंगा घाट की छवि प्रस्तुत कर रहा था. गणेश पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धूप दानी उत्सव भी शामिल हैं. बताया कि रविवार को भव्य भक्ति जागरण व झांकी का विशेष कार्यक्रम रखा गया हैं जिनमें दूर-दराज़ से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे. इस दौरान आयोजन समिति के बिंदा प्रसाद गुप्ता, सचिन माधोगड़िया, सानू माधोगड़िया, अरविंद जायसवाल, विवेक जायसवाल, संतोष चौधरी, चंदन साह, सागर कुमार, अभिषेक बच्चन, विश्वजीत भगत, ब्रजेश गुप्ता, पप्पू पोद्दार, बालमुकुंद कुमार, कुंदन विवेक सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >