Gopalganj News : भोरे में अपराधियों ने सीएससी संचालक से 80 हजार रुपये से भरा बैग लूटा, पिस्टल के बट से किया हमला

Gopalganj News : भोरे थाना क्षेत्र में अपराधियों ने देर शाम पिस्टल की नोक पर सीएससी संचालक से 60 हजार रुपये लूट लिये. वह बसदेवा दक्षिण टोला गांव निवासी अरुण कुमार है. विरोध करने पर बट से हमला कर घायल कर भाग निकले.

भोरे. भोरे थाना क्षेत्र में अपराधियों ने देर शाम पिस्टल की नोक पर सीएससी संचालक से 60 हजार रुपये लूट लिये. वह बसदेवा दक्षिण टोला गांव निवासी अरुण कुमार है. विरोध करने पर बट से हमला कर घायल कर भाग निकले. इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है.

साइकिल से घर लौटने के दौरान अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

ग्रामीणों ने बताया कि अरुण कुमार का कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) शिव चौक लच्छीचक पर स्थित है. रोजाना की तरह वह रविवार की देर शाम करीब नौ बजे सीएससी बंद कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बसदेवा दक्षिण टोला के पास सफेद रंग की अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उनका पीछा कर लिया.

घटना से भयभीत हुआ संचालक

अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उनके बैग को छीनने की कोशिश की. बैग में एक टैबलेट और करीब 80 हजार रुपये रखे हुए थे. जब अरुण ने विरोध किया, तो अपराधियों ने पिस्टल के बट से उन पर हमला कर दिया. हमले में वह जख्मी हो गये और लहूलुहान अवस्था में वहीं गिर पड़े. इस बीच अपराधी बैग लेकर फरार हो गये. घटना के दौरान अरुण ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लेकिन तब तक अपराधी भाग चुके थे. पीड़ित अरुण कुमार ने बताया कि अपराधियों ने अचानक रास्ता रोककर बैग छीनने की कोशिश की. विरोध करने पर उन पर पिस्टल से वार किया गया. उन्होंने कहा कि घटना ने उन्हें भयभीत कर दिया है और अब रात में अकेले घर लौटने से डर लग रहा है.

अपराधियों का मोबाइल घटनास्थल पर ही छूटा

जल्दबाजी में अपराधियों का एक मोबाइल फोन घटनास्थल पर ही छूट गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है. अब तकनीकी जांच के जरिये अपराधियों की पहचान में जुट गयी है. पुलिस को यूपी के अपराधियों पर शक है.

लुटेरों की तलाश में हो रही छापेमारी

भोरे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. अपराधियों का छोड़ा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया है और तकनीकी जांच की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीम जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GURUDUTT NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >