नशेड़ी युवक ने फल विक्रेता को गोली मार कर किया घायल, गिरफ्तार

नशेड़ी युवक ने फल विक्रेता को गोली मार कर किया घायल, गिरफ्तार

रामगढ़. रामगढ़ प्रखंड कार्यालय चौक पर गुरुवार को फल विक्रेता को नशेड़ी युवक ने गोली मार कर घायल कर दिया. फल विक्रेता रतन लाल रजक (56 वर्ष) पतरातू बस्ती, रामगढ़ निवासी हैं. रतन लाल आम दिनों की तरह फल दुकान में फल बेच रहा था. दोपहर 2:30 बजे के करीब नशेड़ी युवक बरकाकाना घुटवा सीसीएल कॉलोनी निवासी धीरज कुमार उर्फ मोदी (24) का फल विक्रेता रतन लाल से मामूली विवाद में गोली चला दी. गोली फल विक्रेता के कंधे पर लगी और वह घायल होकर गिर गया. स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये. घटनास्थल पर ही स्थानीय लोगों ने धीरज उर्फ मोदी को पकड़ कर रामगढ़ पुलिस को सौंप दिया मामूली विवाद में युवक ने गोली चला दी : घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, गुरुवार 2:30 बजे दोपहर एक युवक फल दुकान के आसपास घूम रहा था. बार-बार दुकान के पास बनी सीढ़ी में चढ़ता और उतरता देख कर दुकानदार ने इस हरकत का विरोध किया. उसने युवक से कुछ पूछा, इसी बात पर युवक धीरज कुमार उर्फ मोदी उत्तेजित होकर नोंक-झोंक करने लगा. एकाएक अपने कमर से कट्टा निकालकर दुकानदार पर गोली चला दी. जानकारी के अनुसार, धीरज मोदी पिछले सप्ताह भी घुटवा में एक युवक को रड से मार कर घायल कर दिया था. वह घुटवा बरकाकाना सीसीएल कॉलोनी में रहता है. उसके पिता स्व जागेश्वर मोदी सीसीएल में कार्यरत थे. उस समय से सीसीएल कॉलोनी में रह रहा है. रामगढ़ पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि मामूली विवाद में फल विक्रेता को गोली मारी गयी है. युवक से पूछताछ की जा रही है. वह नशे में था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >