गोह बस स्टैंड पर ऑटो चालक की पिटाई, हालत गंभीर

औरंगाबाद न्यूज : बसों के एजेंटों ने पीटा गोह. गोह बस स्टैंड में बुधवार की दोपहर एक ऑटो चालक को बस के कुछ एजेटों ने जमकर पिटाई कर दी. ऑटो

औरंगाबाद न्यूज : बसों के एजेंटों ने पीटा

गोह.

गोह बस स्टैंड में बुधवार की दोपहर एक ऑटो चालक को बस के कुछ एजेटों ने जमकर पिटाई कर दी. ऑटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि उपहारा थाना क्षेत्र के अरंडा गांव निवासी मधेश्वर पासवान के पुत्र श्याम सुंदर पासवान अपना ऑटो लेकर रफीगंज जा रहा था. जब वह गोह बस स्टैंड के समीप पहुंचा, तो कुछ यात्री उसके ऑटो पर बैठ गये. इस बात को लेकर बस स्टैंड के एजेंटों और चालक के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एजेंटों ने श्याम सुंदर की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोह पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया. इस घटना के बाद ऑटो चालक के परिवार और स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. उनका आरोप है कि बस स्टैंड के एजेंटों की गुंडागर्दी के कारण यह घटना हुई है. इधर, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >