छात्राओं को स्कॉलरशिप योजना के प्रति किया जागरूक

नारायणपुर. बदलाव फाउंडेशन की ओर से छात्राओं को अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना के प्रति जागरूक किया गया.

प्रतिनिधि, नारायणपुर. टेन प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को बदलाव फाउंडेशन की ओर से छात्राओं को अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम प्रधानाध्यापक सौरव मालवी के मार्गदर्शन में हुआ. इसमें सहयोगी शिक्षक दिवाकर कुमार, बिपिन किशोर मिंज, छक्कू कुमार दास व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुख्तार आलम उपस्थिति थे. संस्था के प्रतिनिधि शहादत अली ने छात्राओं को स्कॉलरशिप से संबंधित विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य झारखंड के सभी जिलों के जरूरतमंद छात्राओं को उच्च शिक्षा में आर्थिक सहयोग प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी बाधा के कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर सकें. स्कॉलरशिप योजना के तहत चयनित छात्राओं को प्रतिवर्ष 30,000 रुपये की राशि दी जाएगी, जिसका उपयोग ट्यूशन फीस एवं अन्य शैक्षणिक खर्चों के लिए किया जा सकेगा. पात्रता के अनुसार यह छात्रवृत्ति उन्हीं छात्राओं को मिलेगी जिन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा किसी सरकारी विद्यालय से नियमित रूप से उत्तीर्ण की हो और सत्र 2025-26 में किसी मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में नामांकन लिया हो. संस्था ने बताया कि आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है और यह दो चरणों में होगा. पहला चरण 10 से 30 सितंबर 2025 तक व दूसरा चरण 10 से 31 जनवरी 2026 तक चलेगा. आवेदन के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, 10वीं व 12वीं की अंकसूची और प्रवेश प्रमाण-पत्र अनिवार्य होंगे. मौके पर बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >