Giridih News : टैंकर चपेट में आयी स्कूटी, बेटे की मौत, मां घायल

Giridih News : डुमरी. डुमरी थाना क्षेत्र के घुटवली के समीप मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसे में 12 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी

Giridih News : डुमरी. डुमरी थाना क्षेत्र के घुटवली के समीप मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसे में 12 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार, निमियाघाट थाना क्षेत्र के महुआटांड़ निवासी महेंद्र महतो की पत्नी लक्ष्मी देवी (26) अपने पुत्र नीरज कुमार (12) और दो वर्षीय पुत्री नित्या कुमारी के साथ स्कूटी से डुमरी की ओर आ रही थीं. इसी दौरान घुटवाली के पास पीछे से आ रही तेल टैंकर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में नीरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि उसकी मां लक्ष्मी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. वहीं छोटी बच्ची नित्या को मामूली चोटें आयी हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल डुमरी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया. घटना के बाद अस्पताल पहुंचे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >