Giridih News: वंशीधर मंदिर में मनायी गयी राधा अष्टमी

Giridih News: रविवार को राधाअष्टमी महोत्सव मनाया गया. इस पावन अवसर पर मंदिर के प्रागंण में पूजा अर्चना करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम कर देर शाम से भक्ति जागरण करते हुए विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया.

पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज ग्राम में लगभग 650 वर्ष पूर्व बने वंशीधर मंदिर के प्रागंण में बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ भाद्रपद शुक्ल की अष्टमी को राधा अष्टमी मनायी गयी.मंदिर के महंत पंडित शिशिर भक्त ने बताया कि एक पखवाड़े में भगवान श्रीकृष्ण जी का चार दिवसीय जन्माष्टमी महा महोत्सव पर्व बडे ही धूमधाम के साथ मनाया गया. आज रविवार को राधाअष्टमी महोत्सव मनाया गया. इस पावन अवसर पर मंदिर के प्रागंण में पूजा अर्चना करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम कर देर शाम से भक्ति जागरण करते हुए विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >