Giridih News: केंद्रीय माहुरी नवयुवक समिति का किया गया पुनर्गठन

Giridih News: इस पद के लिए दो उम्मीदवार चुनाव लड़ रह थे. बाकी अन्य पदों के लिए सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गये. चुनाव को संपन्न करवाने में मुख्य रूप से महामंडल के महामंत्री उमाशंकर चरणपहाड़ी, संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता के साथ अन्य पदाधिकारियों ने योगदान दिया.

शहर के भंडारीडीह रोड स्थित माहुरी छात्रावास में केंद्रीय माहुरी नवयुवक समिति का पुनर्गठन रविवार को 6 बजे शाम किया गया. इस मौके पर केंद्रीय नवयुवक समिति के अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ. इसमें अध्यक्ष पद पर संजीत तर्वे निर्वाचित हुए. इस पद के लिए दो उम्मीदवार चुनाव लड़ रह थे. बाकी अन्य पदों के लिए सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गये. चुनाव को संपन्न करवाने में मुख्य रूप से महामंडल के महामंत्री उमाशंकर चरणपहाड़ी, संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता के साथ अन्य पदाधिकारियों ने योगदान दिया. इस मौके पर अध्यक्ष संजीत तर्वे, उपाध्यक्ष साहिल एकघरा, सचिव अतुल सेठ, संगठन मंत्री निर्णय लोहनी, कोषाध्यक्ष नितेश गुप्ता और उपाध्यक्षहरिमोहन कंधवे को मनोनीत किया गया. सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने अपने कर्तव्यों का बखूबी से निर्वहन करने की बात कही. कहा कि वे समाज का उत्थान करेंगे और प्रगति की ओर ले जाएंगे. मौके पर समाज से जुड़े अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >