Gaya News: खेलो इंडिया यूथ गेम के सहारे सिटी ब्रांडिंग की बनी रणनीति

गया. तीन से 15 मई तक खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 प्रतियोगिता का आयोजन गया शहर स्थित स्थित बिपार्ड व बोधगया स्थित आइआइएम के साथ-साथ बिहार के अन्य जिलों में

गया. तीन से 15 मई तक खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 प्रतियोगिता का आयोजन गया शहर स्थित स्थित बिपार्ड व बोधगया स्थित आइआइएम के साथ-साथ बिहार के अन्य जिलों में होना है. इससे संबंधित तैयारियों को लेकर मंगलवार को समाहरणालय के सभागार में डीएम डॉ त्यागराजन की अध्यक्षता में वरीय अधिकारियों की बैठक हुई. इस दौरान डीएम ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी खिलाड़ियों को किसी प्रकार की कोई कमी या दिक्कत नहीं होनी चाहिए. खेल को बढ़ावा देने के साथ-साथ सिटी ब्रांडिंग एवं बिहार की ब्रांडिंग भी अत्यंत आवश्यक है. इसके लिए वॉल पेंटिंग व बेहतरीन साइनेज का डिजाइन तैयार करें.

26 अप्रैल को बोधगया में कार्यक्रम का आयोजन कर होगा प्रचार

डीएम ने कहा कि गया व बोधगया में चलंत ऑटो रिक्शा व टोटो- रिक्शा एवं सरकारी तथा प्राइवेट बसों पर खेलो इंडिया यूथ गेम का डिजाइन साइड पैनल पर चिपकाते हुए जिले की ब्रांडिंग को भी प्रदर्शित कराया जाये, ताकि जिले के लोगों को भी खेल के संबंध में जानकारी मिल सके. इसके अलावा गया व बोधगया के प्राइवेट एवं सरकारी सभी होर्डिंग, मोनोपोल, यूनिपोल पर खेलो इंडिया यूथ गेम के साथ-साथ गया जिला का ब्रांडिंग से संबंधित फ्लेक्स से भी प्रचार प्रसार कराये जाये. इसके अलावा 26 अप्रैल को बोधगया में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर खेलो इंडिया यूथ गेम का प्रचार करवाया जायेगा.

सिनेमा हॉल व बड़े-बड़े मॉल के संचालकों के साथ समन्वय बना कर करायें प्रचार

डीएम ने अधिकारियों से कहा कि मूवी थिएटर, बड़े-बड़े मॉल, बड़े-बड़े होटल के संचालकों के साथ समन्वय करते हुए अपने स्तर से भी प्रचार प्रसार कराये. सभी मॉल एवं होटल में लगे एलईडी स्क्रीन पर खेलो इंडिया यूथ गेम संबंधित वीडियो को प्रदर्शित किया जायेगा. इसके अलावा मूवी थिएटर में भी सिनेमा प्रारंभ होने से पहले खेलो इंडिया यूथ गेम संबंधित वीडियो का प्रदर्शित होने से लोगों को खेल संबंधित जानकारी प्राप्त होगी. . इसके अलावा हॉट एयर बैलून के माध्यम से भी प्रचार प्रसार कराया जायेगा. रेडियो जिंगल के माध्यम से भी लोकल रेडियो एवं राज्य स्तरीय रेडियो पर प्रचार प्रसार कराया जायेगा. विभिन्न सोशल मीडिया इंस्टाग्राम वीडियो क्रिएटर इनफ्लुएंसर के माध्यम से और अधिक प्रचार प्रसार कराया जायेगा. इक्छुक वीडियो क्रिएटर इनफ्लुएंसर जिला जनसंपर्क कार्यालय से संपर्क करें.

बिपार्ड के सामने पहाड़ पर लेजर शो का होगा प्रदर्शन

डीएम ने अधिकारियों से कहा कि बिपार्ड के विपरीत घने पहाड़ पर लेजर शो के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम को प्रदर्शित किया जायेगा. सुधा डेहरी मिल्क के पैकेजिंग पर गया का ब्रांडिंग एवं खेलो इंडिया ब्रांडिंग के माध्यम से प्रचार कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PANCHDEV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >