Giridih News: बगोदर में प्रतिमा विसर्जन के साथ ही गणेशोत्सव का समापन

Giridih News: गणेश महोत्सव को लेकर जूनियर, सीनियर लड़कों का डांस कंपटीशन भी आयोजित किया गया. शनिवार को भगवती जागरण भी आयोजित किया गया. उद्घाटन बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो ने किया. मौके पर झांकियां भी निकाली गयीं.

बगोदर महिला ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में पांच दिवसीय गणपति पूजा महोत्सव प्रतिमा विसर्जन के साथ रविवार को संपन्न हो गया. पांच दिनों के इस महोत्सव को पूरे विधि-विधान और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया. गणेश महोत्सव को लेकर जूनियर, सीनियर लड़कों का डांस कंपटीशन भी आयोजित किया गया. शनिवार को भगवती जागरण भी आयोजित किया गया. उद्घाटन बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो ने किया. मौके पर झांकियां भी निकाली गयीं. महोत्सव में विधायक समेत कई गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया. रविवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का नगर भ्रमण को लेकर शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा महिला ट्रेनिंग कॉलेज से मंझलाडीह तक गयी और पुनः बगोदर नीचे बाजार के शिवाला तालाब में प्रतिमा विसर्जित की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >