सस्ते दर पर लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले चार ठग गिरफ्तार सात मोबाइल,कई पन्ने की डेटा सीट सहित एक बाइक जब्त।

NAWADA NEWS.सस्ते दर पर लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले चार साइबर अपराधियों को साइबर पुलिस ने धर दबोचा. पकड़े गये सभी अपराध एक ही गांव के बताये जा रहे हैं.

नारदीगंज थाना क्षेत्र से पकड़े गये सभी साइबर गठ

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय

सस्ते दर पर लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले चार साइबर अपराधियों को साइबर पुलिस ने धर दबोचा. पकड़े गये सभी अपराध एक ही गांव के बताये जा रहे हैं, जिसके पास से ठगी करने का मोबाइल डेटा सीट सहित सात एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किया गया है. साइबर पुलिस उपाधीक्षक प्रिया ज्योति ने बताया कि नेशनल प्रतिबिंब पोर्टल के आधार पर मिल रहे मोबाइल नंबरों के आधार पर नारदीगंज थाना क्षेत्र के गोतरायन गांव के एक मकान में छापेमारी कर चारों साइबर अपराधियों को दबोचा गया. तलाशी में कई पन्ने की डेटा सीट, सात एंड्रॉयड मोबाइल व एक बाइक भी जब्त की गयी. उन्होंने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने बताया कि घनी व बजाज फाइनेंस से सस्ते दर पर लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी किया करता था. गिरफ्तार साइबर ठगों के विरोध में साक्ष्य की आधार पर साइबर थाने में 143/25 की तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी साइबर पुलिस ने नारदीगंज थाना क्षेत्र के भलुआ से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया था. इसके पहले वारिसलीगंज की चकवाय गांव से पांच शातिर साइबर अपराधी पकड़े गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >