दही खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार

सारवां: दही में गिरी छिपकली, गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर

सारवां. थाना क्षेत्र की रक्ति पंचायत के पत्थलचपटी गांव में दही खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ गयी. हालत खराब होने पर परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. बीमार होने वालों में अरवाज अंसारी (7), मुबारक अंसारी (86), वसारत अंसारी (28) और सैफुल अंसारी (25) शामिल है. सीएचसी में ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने सभी को भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सक ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. परिजनों ने सीएचसी में बताया कि दही में छिपकली गिर गयी थी. छिपकली को निकालने के बाद दही खा लिया गया था. इसके बाद परिवार के चारों सदस्यों की तबीयत बिगड़ गयी. फिलहाल सभी का इलाज जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LILANAND JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >