Madhubani News : कोसी दियारा महपतिया पंचायत में आग लगने से चार मवेशी झुलस कर मरी

प्रखंड क्षेत्र की कोसी दियारा महपतिया पंचायत के वार्ड 8 में बीती रात आग लगने से मो. हैदर का घर जल गया.

मधेपुर. प्रखंड क्षेत्र की कोसी दियारा महपतिया पंचायत के वार्ड 8 में बीती रात आग लगने से मो. हैदर का घर जल गया. घटना में उनके घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित अन्य सामग्री के अलावे चार मवेशी झुलस कर मर गयी. जबकि दो मवेशी झुलस गयी. घटना तब हुई, जब मो. हैदर अपने घर ने ताला लगाकर अपने दूसरे घर पर गया था. इसी बीच अगलगी की घटना हुई. आग लगने के कारण का पता नही चल सका. अंचलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मी सुनील कुमार मिश्र को जांच प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया है. जांच प्रतिवेदन प्राप्त होते ही पीड़ित परिवार को सरकारी राहत उपलब्ध करा दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >