तीन दर्जन छात्र छात्राओं के बीच पूर्व विधायक ने किया गया प्रमाण पत्र का वितरण

निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त 35 छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र वितरित की.

खगड़िया. शहर के मथुरापुर-बखरी रोड स्थित सुप्रिया कंप्यूटर सेंटर में रविवार को ग्रेजुएशन शिरोमणि समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने थे. पूर्व विधायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इसके बाद पूर्व विधायक ने आईटी श्रम संसाधन विभाग की कौशल विकास योजना के अंतर्गत निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त 35 छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र वितरित की. प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले छात्र देव रतन, अमीषा, सत्यम, अनुराग आदि के चेहरों पर खिल उठे. उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा और तकनीकी विस्तार को ही सशक्त बिहार की पहचान बना रहे हैं. गरीब और वंचित तबके के बच्चों को आधुनिक संसाधनों से जोड़ना ही इस योजना का मूल उद्देश्य है. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा आज के दौर की सबसे बड़ी ज़रुरत है. मुख्यमंत्री शिक्षा और तकनीक को लेकर अत्यंत संवेदनशील हैं. समारोह में जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ. विद्यानंद दास, जदयू राजनीतिक सलाहकार सुबोध यादव, तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, निर्देशक शशि प्रकाश, सम्यक, सुनील कुमार बबलू, दिनेश यादव, प्रशिक्षक अंशु कुमार गुप्ता, वन्दना कुमारी, संगीता कुमारी एवं इन्द्र देव कुमार सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >