सेवानिवृत्ति सहायक शिक्षक को दी गयी विदाई

श्रीनगर

श्रीनगर. मान्यता प्राप्त सरकारी मदरसा में कार्यरत सहायक शिक्षक मो. मुस्तफिजुर रहमान के सेवानिवृत्ति पर मदरसा मिसबाहुल उलुम कजरा बैतोना के प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान मौलवी अनीस नदवी ने की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान शिक्षक ने कहा कि सेवानिवृत्ति शिक्षक लगभग चालीस वर्ष तक मदरसा में अपनी सेवा ईमानदारी पूर्वक दी. बच्चों तथा शिक्षकों के साथ उनका व्यवहार काफी मधुर रहा. यहां के लोगों के लिए हमेशा यादगार बना रहेगा. मदरसा के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद यूनुस, सचिव मोहम्मद महबूब आलम, मिर्जा बाड़ी के प्रधान मौलवी मोहम्मद रकीब आलम ने भी सेवानिवृत्त शिक्षक मुस्तफिजुर रहमान की सराहना की. इस बीच सेवानिवृत्ति शिक्षक को वस्त्र तौलिया, शॉल रुमाल गंजी अन्य सामग्री तथा उन्हें फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया. मौके पर सहायक शिक्षक मोहम्मद इश्तियाक आलम, मोहम्मद नसीम अहमद नदवी, हाफिज जहांगीर आलम, मोहम्मद कलीमुद्दीन, मदरसा सदस्य मोहम्मद नियाज अली, मोहम्मद जाकिर हुसैन, हबीबुर रहमान, मोहम्मद इमारक सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण तथा बच्चे और बच्चियों मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >