लंबित वारंटो को शीर्घ करें निष्पादित: जिलाधिकारी

जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में साप्ताहिक कार्य संस्कृति एवं विभागीय अनुशासन सुदृढ़ करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई.

किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में साप्ताहिक कार्य संस्कृति एवं विभागीय अनुशासन सुदृढ़ करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई. बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक के दौरान कर्मियों की कर्म पुस्तिका संधारण की स्थिति, संचिकाओं के निर्गमन एवं प्रस्तुतीकरण की प्रगति, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के अनुपालन की समीक्षा, नीलाम पत्रवाद, माननीय न्यायालय वाद, आपदा राहत, एसी एवं डीसी विपत्र, लोक शिकायत एवं अनुशासनात्मक कार्रवाइयों की प्रगति, सूचना का अधिकार, लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, सीपी ग्राम, सीएम डैशबोर्ड, सीएम जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति, सेवांत लाभ, अंतर विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा अन्य लंबित प्रतिवेदनों की प्रगति की समीक्षा की गई. जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि लंबित वारंटों के निष्पादन में तेजी लाई जाए, विशेषकर नीलाम पत्र से संबंधित लंबित वारंटों को शीघ्र निष्पादित किया जाए. बैठक में कहा गया कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत राशि जमा नहीं करने वाले लाभुकों पर विभागीय निर्देशानुसार एफ.आई.आर दर्ज करने की कार्रवाई की जा सकती है तथा इस दिशा में अधिक से अधिक रिकवरी सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया. बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि बिना बायोमैट्रिक अटेंडेंस के किसी भी स्थिति में वेतन भुगतान ट्रेजरी से नहीं किया जाएगा. विशेषकर फील्ड में कार्यरत पदाधिकारियों की उपस्थिति जिला गोपनीय शाखा से सत्यापन कर ही उनका वेतन भुगतान किया जाएगा. पशुपालन पदाधिकारी को टीए संबंधी विषय पर अपने विभाग से जानकारी प्राप्त करने का निर्देश दिया गया. जिला पदाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को कार्रवाई प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने का आदेश दिया. साथ ही विभागीय पत्रों के संप्रेषण हेतु प्रत्येक विभाग एवं शाखा को अपना-अपना अधिकृत ई-मेल आईडी उपलब्ध कराने को कहा गया. उत्पाद विभाग से प्राप्त वाहनों की सूची का शीघ्र मूल्यांकन डीटीओ कार्यालय द्वारा कर उत्पाद विभाग को भेजने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में डीडीसी स्पर्श गुप्ता, अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार पंकज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम, जिला योजना पदाधिकारी-सह-जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह, सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >