मतदाता सूची में त्रुटी मिलने पर दावा आपत्ति करायें दर्ज -अराधना पटनायक

मतदाता सूची में त्रुटी मिलने पर दावा आपत्ति करायें दर्ज -अराधना पटनायक

निर्वाचक सूची विशेष प्रेक्षक ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ की बैठक

मधेपुरा.

समाहरणालय स्थित न्यू एनआइसी सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 को लेकर निर्वाचक सूची विशेष प्रेक्षक अराधना पटनायक ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति के संबंध में प्रेक्षक को अवगत कराया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि बीएलओ द्वारा 13 लाख 32 हजार 128 मतदाताओं का दस्तावेज अपलोड किया गया है, जिसका प्रतिशत 99.86 है. उहोंने बताया गया कि एक से 31 अगस्त तक चारों विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रपत्र 6- 15312, प्रपत्र 7-2907, प्रपत्र 8-5149 दावा/आपत्ति प्राप्त हुये हैं, जिनका निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी स्तर से निष्पादन किया जा रहा है. विशेष प्रेक्षक अराधना पटनायक ने सभी राजनीतिक दलों से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के संबंध में चर्चा की व फीडबैक प्राप्त लिया. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल के बीएलए के द्वारा प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में यदि किसी प्रकार की त्रुटी पायी जाय, तो दावा आपत्ति अनिवार्य रूप से दर्ज करा दे. विशेष प्रेक्षक ने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता व निष्पक्षता बनाये रखने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये तथा राजनीतिक दलों से भी सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की. उन्होंने कहा कि योग्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची से छूटे नहीं व अयोग्य नागरिकों का नाम जुटे नहीं. बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अवधि में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ जिला स्तर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा व निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के स्तर पर नियमित बैठक की गयी है. राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि ने कहा कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा समय-समय पर सभी प्रकार की जानकारी बैठकों के माध्यम से दी जा रही है. साथ ही उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के द्वारा जिला स्तर पर किये जा रहे कार्यों के संबंध में संतोष व्यक्त किया. बैठक में सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे. राजनीतिक दलों की ओर से पावेल कुमार, मोहन यादव, मनिंद्र कुमार दास, युगल पटेल, चंदेश्वरी राम, डॉ अमरेश कुमार, रतन कुमार, राजकिशोर साह, अभिषेक कुशवाहा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >