East Singhbhum News : ''''सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचायें''''

घाटशिला प्रखंड मुख्यालय में रविवार को अनुमंडलीय विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया.

घाटशिला.

घाटशिला प्रखंड मुख्यालय में रविवार को अनुमंडलीय विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश सचिंद्र बिरुआ व बीडीओ यूनिका शर्मा ने दीप जलाकर किया. मौके पर न्यायाधीश सचिंद्र बिरुआ ने कहा कि महिला, बच्चे, अनुसूचित जाति-जनजाति और गरीब वर्ग के लिए न्यायालय सदैव उपलब्ध है. जरूरतमंदों को नि:शुल्क अधिवक्ता की सुविधा भी प्रदान की जाती है.

समाज के दबे-कुचले वर्गों को न्याय दिलाने के लिए कई कानून बनाये गये हैं और समय-समय पर उनमें संशोधन भी किये जाते हैं. शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लाभुकों के बीच लगभग 1 करोड़ 54 लाख रुपये की संपत्ति का वितरण किया गया. इस दौरान महिला समूहों के बीच चेक और प्रमाण पत्र, वृद्धा व विधवा पेंशन, अबुआ आवास योजना, कृषि बीमा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. दिव्यांग लाभुकों सुलोचना रजक, शंभू सिंह, चंदना माना और सुलेखा साव को ट्राइसाइकिल प्रदान की गयी. वन विभाग की ओर से स्कूलों को पौधे उपलब्ध कराये गये. शिविर में बाल विकास परियोजना, चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग सहित कई विभागों ने स्टॉल लगाये थे. मौके पर अधिवक्ता देवाशीष दत्ता, सुप्रीति अधिकारी, अनुमंडल चिकित्सा प्रभारी डॉ आरएन सोरेन, पशु चिकित्सक डॉ सिंकैस यादव, कृषि प्रभारी अमरनाथ पांडे, कल्याण प्रभारी संजय साव, बीपीआरओ धरमू उरांव, वनपाल अमित सेन महतो, कनीय अभियंता राजीव महतो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >