एनएसएस ने बागजोरी गांव में किया पौधरोपण

मिहिजाम. जनजातीय संध्या (डिग्री) महाविद्यालय मिहिजाम के एनएसएस इकाई 02 की ओर से गोद लिये गये जियाजोरी पंचायत के बागजोरी गांव में वन महोत्सव सप्ताह के तहत पौधरोपण किया गया.

मिहिजाम. जनजातीय संध्या (डिग्री) महाविद्यालय मिहिजाम के एनएसएस इकाई 02 की ओर से गोद लिये गये जियाजोरी पंचायत के बागजोरी गांव में वन महोत्सव सप्ताह के तहत पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम पदाधिकारी देवकी पंजियारा ने कहा कि हमें हर दिन पौधे को लगाना चाहिए. लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाने एवं अधिक से अधिक पौधा लगाने की अपील की. एनएसएस के स्वयं सेवकों ने पोस्टर के माध्यम से भी गांव में लोगों को अपने घर व अपने आसपास ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाने के लिए जागरूक किया. स्वयंसेवकों ने फलदार पौधे जैसे आम, जामुन, आंवला, नीम, कटहल, अमलतास आदि का पौधरोपण किया, मौके पर विश्वजीत कुमार, अंशु कुमारी, अर्चना गुप्ता, जसप्रीत कौर, आरती कुमारी, शबाना खातून मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >