Darbhanga News: बुनियादी ढांचे के साथ युवा व किसानों को सशक्त बनाना प्राथमिकता: जीवेश

Darbhanga News:जाले विधायक जीवेश कुमार ने 42 योजनाओं का शिलान्यास व एक का फीता काटकर उद्घाटन किया.

Darbhanga News: कमतौल. नगर पंचायत कमतौल-अहियारी स्थित दारोगा साहब कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास व आवास मंत्री सह जाले विधायक जीवेश कुमार ने 42 योजनाओं का शिलान्यास व एक का फीता काटकर उद्घाटन किया. इन योजनाओं की लागत 29 करोड़ 57 लाख बतायी गयी है. मौके पर मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में विकास की यह गति आने वाले दिनों में और तेज होगी. हमारी प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के साथ युवाओं और किसानों को सशक्त बनाना है. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांव व नगर दोनों क्षेत्र का संतुलित विकास करना है, ताकि लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके. उन्होंने जाले विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल, बिजली, पानी और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं. तीर्थस्थल अहल्यास्थान स्थित राम-जानकी मंदिर का जीर्णोद्धार 12 करोड़ 77 लाख रुपये से कराया जा रहा है. ऐतिहासिक स्थलों के विकास के लिए 23 करोड़ रुपये स्वीकृत है. मौके पर मुख्य पार्षद रंजीत कुमार प्रसाद सहित सभी 11 वार्ड के पार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी प्रिंसी कुमारी, मंडल अध्यक्ष वीणा मिश्र, 20 सूत्री ध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन राघवेंद्र प्रसाद ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >