Saran News : बारह रबीउल पर शांति और भाईचारे के साथ जुलूस निकालने पर जोर

प्रखंड रसीदपुर गांव रविवार को पूर्व जिला पार्षद डॉ अब्दुल्ला खान के आवास पर शांति एकता समिति रसीदपुर के सदस्यों व पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में बारह रबीउल ( ईद - मिलादुन्नबी) पैगंबर साहब की पैदाइश को जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक हुआ.

तरैया. प्रखंड रसीदपुर गांव रविवार को पूर्व जिला पार्षद डॉ अब्दुल्ला खान के आवास पर शांति एकता समिति रसीदपुर के सदस्यों व पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में बारह रबीउल ( ईद – मिलादुन्नबी) पैगंबर साहब की पैदाइश को जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक हुआ. समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक में अपर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने दोनों समुदायों के उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारे के साथ पैगम्बर साहब की जन्मदिन मनाने की अपील की गयी. अपर थानाध्यक्ष ने कहा कि शांति व्यवस्था कायम रखते हुए जुलूस निकलना है ताकि कहीं भी विधि व्यवस्था भंग न हो. वहीं जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है तथा रूट चार्ट के मुताबिक ही जुलूस निकालना होगा. शांति समिति की बैठक में समिति के संयोजक नरेश कुमार, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, वीरेन्द्र मांझी,मुन्ना मियां, मो इकबाल, कमला शाह, लालबाबू महतो, हाफिज मियां, नंदलाल सिंह, अख्तर खान, सुरेन्द्र सिंह समेत अन्य सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >