डुम्हारपट्टी में तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत

थाना क्षेत्र की भिट्ठा धर्मपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या पांच डुम्हारपट्टी गांव स्थित तालाब में डूबकर एक वृद्ध की मौत हो गयी.

पुपरी. थाना क्षेत्र की भिट्ठा धर्मपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या पांच डुम्हारपट्टी गांव स्थित तालाब में डूबकर एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक दीनदयाल नगर हरिजन टोला निवासी स्व अनूप राम के पुत्र वासुदेव राम बताया गया. शुक्रवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. जानकारी के अनुसार, मृतक वासुदेव राम गुरुवार की दोपहर से ही घर से गायब था. घर नही पहुंचने पर परिजन खोजबीन कर रहे थे. इस दौरान दूसरे दिन तालाब में शव को ग्रामीणों ने देखा. जिसके बाद भीड़ जमा हो गयी. परिजन द्वारा शव की पहचान किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि वासुदेव तालाब किनारे शौच के लिए गया था. जहां पैर फिसलने से पानी में डूब गया. घटना के बाद परिवार में मातमी पसर गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >