..ग्रामीण खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक मंच देने का प्रयास : सांसद

वर्ष 2016 में 22 प्रखंडों से शुरू हुआ नमो फुटबॉल टूर्नामेंट अब लगातार विस्तार पा रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी इससे जुड़ रहे हैं.

नमो फुटबॉल : सागर एफसी की टीम बनी चैंपियन फोटो फाइल संख्या 24 कुजू: खिलाड़ियों के साथ फोटो शूट आउट करते सांसद एवं अन्य कुजू. वर्ष 2016 में 22 प्रखंडों से शुरू हुआ नमो फुटबॉल टूर्नामेंट अब लगातार विस्तार पा रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी इससे जुड़ रहे हैं. यह बातें हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को बीआरएल ग्राउंड में आयोजित सांसद खेल महोत्सव नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में कहीं. सांसद ने कहा कि नमो फुटबॉल का उद्देश्य ग्रामीण खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक मंच उपलब्ध कराना है. साथ ही खेल के जरिए युवाओं को फिट इंडिया–हिट इंडिया अभियान से जोड़ना और नशे से दूर रखना भी इसका मुख्य लक्ष्य है. समापन दिवस पर खेले गये फाइनल मुकाबले में सागर एफसी कुंदरु बनाम सिरका चाणक्य आमने-सामने हुए. रोमांचक मुकाबले का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ. जिसमें सागर एफसी कुंदरु की टीम 1-0 से विजयी रही. इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने भाग लिया था. विजेता टीम को बड़ी ट्रॉफी और 25 हजार रुपये का चेक, जबकि उपविजेता टीम को छोटी ट्रॉफी और 15 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर प्रवीण कुमार गुप्ता, प्रवीण मेहता, राजीव जायसवाल, खिरोधर प्रसाद साहू, राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, रंजन फौजी, उमेश प्रसाद, धनंजय पुटुस, रतन प्रसाद, रंजीत प्रसाद, बीरबल प्रसाद, दयंत कुमार, महेश चौधरी, उपेंद्र सिंह, मधु प्रसाद, कुलदीप कुशवाहा, रूपा कुमारी, दिलीप सिंह, रेफरी मो हाशिम, मो. इकबाल और सूर्या हांसदा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >