Darbhanga News: जनप्रतिनिधि सदस्य एवं विवि प्रतिनिधि को बदलने की मांग को लेकर शिक्षाकर्मियों का आंदोलन जारी

Darbhanga News:संघ की ओर से विवि द्वारा नामित जनप्रतिनिधि सदस्य एवं विवि प्रतिनिधि को बदलने की मांग को लेकर 19 सितंबर से चल रहा अनिश्चित कालीन धरना बुधवार को भी जारी रहा.

Darbhanga News: दरभंगा. एलसीएस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर संघ की ओर से विवि द्वारा नामित जनप्रतिनिधि सदस्य एवं विवि प्रतिनिधि को बदलने की मांग को लेकर 19 सितंबर से चल रहा अनिश्चित कालीन धरना बुधवार को भी जारी रहा. मौके पर हुई सभा की अध्यक्षता करते हुए ईश्वर चंद्र यादव ने कहा कि धरना का सातवां दिन चल है, परन्तु विश्वविद्यालय प्रशासन अभी तक नामित जनप्रतिनिधि सदस्य सुनील चौधरी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रो. दिलीप कुमार चौधरी को नहीं हटाया है. न ही सकारात्मक वार्ता की पहल की है. कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है. उधर पुराने शासी निकाय का कार्यकाल पूरा हो चुका है. इसके कारण निकाय के पुराने चयनित अध्यक्ष व सचिव अस्तित्व में नहीं है. इसकी अधिसूचना विवि ने जारी कर रखी है. शासी निकाय के नये कार्यकाल के गठन के लिए विवि ने जनप्रतिनिधि सदस्य, विवि प्रतिनिधि, प्रधानाचार्य एवं सरकारी प्रतिनिधि नामित करते हुए निर्देश जारी कर रखा है कि 21 दिनों के भीतर विवि प्रावधान के अनुरुप विहित प्रक्रिया के तहत शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव एवं शिक्षाविद का संवाचन कर इसे पूरा कर लिया जाय. शिक्षक प्रतिनिधि का चयन तो पूरा कर लिया गया, लेकिन जनप्रतिनिधि सदस्य एवं विवि प्रतिनिधि की मनमानी के कारण शिक्षाविद सदस्य के संवाचन को लेकर मामला फंसा हुआ है. विवि की ओर से तय समय सीमा बीत चुकी है.

अनधिकृत रूप से बहाल कर दिये गये शिक्षाविद, अध्यक्ष एवं सचिव

कहा कि बिना प्रधानाचार्य, शिक्षक प्रतिनिधि को शामिल किये, बिना कोरम तथा बिना प्रोसिडिंग रजिस्टर के शासी निकाय गठित कर शिक्षाविद का संवाचन, अध्यक्ष व सचिव बहाल कर लिया. अब अनधिकृत सचिव कॉलेज का निरीक्षण भी कर रहे हैं तथा प्रधानाचार्य से कारण पृच्छा कर शिक्षकों को काम पर लौटने का निर्देश जारी कर रहे हैं, जो आपराधिक मामला बनता है. विवि प्रशासन से मांग की है कि प्रावधान के विपरीत अवैध तरीका से शासी निकाय गठित करने वाले पर कार्रवाई की जाय. जब तक विवि प्रशासन नया जनप्रतिनिधि सदस्य एवं विवि प्रतिनिधि नामित नहीं करता, आन्दोलन जारी रहेगा. विचार रखने वालों में संघ के अध्यक्ष राकेश रोशन, सचिव राम बाबू राय, डॉ नवल किशोर सिंह, लम्बोदर यादव, डॉ शत्रुघ्न प्रसाद यादव, डॉ राम पवित्र राय आदि शामिल थे. इधर, कॉलेज के कुछ शिक्षकों ने शिक्षकेतर कर्मचारी संघ द्वारा कॉलेज में बंद ताला खुलवाने की मांग को लेकर कॉलेज में नारेबाजी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >