एबीवीपी ने शैक्षणिक मुद्दों को लेकर आंदोलन की बनायी रणनीति

संवाददाता, पाकुड़. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला कार्यालय में सोमवार को जिलास्तरीय वार्षिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय खेलो भारत के संयोजक आशुतोष

संवाददाता, पाकुड़. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला कार्यालय में सोमवार को जिलास्तरीय वार्षिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय खेलो भारत के संयोजक आशुतोष सिंह बतौर प्रवासी कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक गुंजन तिवारी ने की. बैठक में विद्यार्थी परिषद के वर्ष 2024 में किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी. वर्ष 2025- 26 के लिए शैक्षणिक मुद्दों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई. विद्यार्थी परिषद पाकुड़ जिले के विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद करने की बात कही. खेलो भारत के अखिल भारतीय संयोजक आशुतोष सिंह ने बताया कि विद्यार्थी परिषद शैक्षणिक सामाजिक मुद्दों के साथ ही भारत में विभिन्न खेलों के गतिविधियों को गति देने के लिए कार्य कर रही है. राष्ट्रीय हो या अंतरराष्ट्रीय भारत सभी खेल प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. हम सभी युवाओं को पढ़ाई के साथ ही खेलो में भी अपने भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए. खेल से विद्यार्थी के जीवन में मानसिक और शारीरिक ऊर्जा का संचार होता है. विभाग संयोजक अमित साहा ने बताया कि पाकुड़ में विद्यार्थी परिषद लंबे समय तक पीजी की पढ़ाई को लेकर आंदोलन करते आ रही है लेकिन अभी तक सरकार ने पाकुड़ में पीजी की पढ़ाई पर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद पीजी की पढ़ाई, कैंपसों में छात्रों की उपस्थिति एवं प्लस टू और महाविद्यालय में कुछ विषयों पर सीट बढ़ाने को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं उपायुक्त महोदय को ज्ञापन सौंपेगी. जिला प्रमुख डॉ मनोहर कुमार एवं जिला संयोजक गुंजन तिवारी ने बताया कि वर्ष 2024 में विद्यार्थी परिषद ने 5000 सदस्य पूरे पाकुड़ जिले में बनाये. वर्ष 2025 में हम पूरे जिले भर में अपने सदस्यता अभियान के माध्यम से 6000 छात्रों को अपने साथ जोड़ेंगे. प्रदेश कार्यसमिति समिति सदस्य मनीषा कुमारी ने बताया कि पाकुड़ महिला महाविद्यालय शहर से दूर क्षेत्र में बनाया गया है, जहां पर छात्राओं के सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन को सुविधाएं जैसे समय-समय पर पेट्रोलिंग और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं के समाधान करने की आवश्यकता है, जिसको लेकर विद्यार्थी परिषद की छात्रा पुलिस अधीक्षक से मिलेंगी. मौके पर प्रदेश सह संयोजक सानू रजक, विभाग संगठन मंत्री बादल तिवारी, नगर मंत्री हर्ष भगत, नगर सह मंत्री रानी साहा, प्रदेश कार्यसमिति समिति सदस्य सुरोजित मंडल, सुमित पांडे, प्रदीप मिश्रा विशाल भगत, सनी कुमार, आयुष कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >