डुमर में मदरसे के पास वाला ट्रांसफॉर्मर जला, बिजली आपूर्ति एक सप्ताह से बाधित

टाटीझरिया के डुमर में ट्रांसफॉर्मर जलने से एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है. भीषण गर्मी में स्थानीय लोग परेशान हैं और विभाग से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं.

टाटीझरिया. टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डुमर में पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफॉर्मर जले होने के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है. भीषण उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं रहने से स्थानीय लोगों व व्यवसायियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लगातार शिकायतों के बावजूद ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जाने से उपभोक्ताओं में बिजली कंपनी के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

100 घरों में एक सप्ताह से बिजली बंद

कामेश्वर पांडेय, साहिर अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी, उमेश ठाकुर, दाऊद अंसारी, अजय ठाकुर, गौतम ठाकुर, नंदेश्वर ठाकुर, गुलाम मुस्तफा, मुस्तकीम अंसारी सहित कई अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण यहां के लगभग 100 घरों में बिजली आपूर्ति ठप है. बिजली विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई. इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा समस्या के समाधान में उदासीनता बरती जा रही है.

दुकानदारों का कारोबार और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

बिजली आपूर्ति बाधित रहने से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है. पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई छूट रही है, वहीं घरों में रहने वाले लोगों को गर्मी व उमस के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

उपभोक्ता बढ़े, कॉमर्शियल कनेक्शन से बढ़ा लोड

प्रभावित उपभोक्ता व व्यवसायियों ने बताया कि इस 100 केवीए ट्रांसफार्मर में उपभोक्ता बढ़ने के और कॉमर्शियल कंज्यूमर है, जिससे लोड बढ़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि 200 केवीए ट्रांसफार्मर की यहां जरूरत है.

कई बार मांग के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

उन्होंने कई बार बिजली कंपनी के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. लोगों ने बिजली कंपनी से अविलंब नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.

समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सोनू कुमार पांडेय

सोनू कुमार पांडेय ने अंचल और थाना समेत अन्य संस्थानों में लोगों को हो रही समस्याओं की खबरें लिखकर अपनी पहचान बनायी. सुदूरवर्ती आदिवासी गांवों में जाकर लाइव रिपोर्टिंग भी कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >