डीआरएम ने किया किशनगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

कटिहार रेल मंडल के डीआरएम किरेंद्र नरा ने रविवार को किशनगंज रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया

किशनगंज कटिहार रेल मंडल के डीआरएम किरेंद्र नरा ने रविवार को किशनगंज रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन की व्यवस्था का जायजा लिया. जिसमें यात्रियों को दी जाने वाली सुविधा, स्टेशन पर पेयजल की व्यवस्था, प्लेटफार्म पर शेड, रनिंग रूम, यात्री प्रतीक्षालय, आरक्षण काउंटर आदि का जायजा लिया. डीआरएम ने प्लेटफार्म संख्या 2 का जायजा लिया. इसके बाद डीआरएम श्री नरा ने रेलवे के अधिकारियों से वर्तमान व्यवस्था की जानकारी ली. साथ ही स्टेशन के प्रवेश व निकासी को लेकर भी पड़ताल की गई. निरीक्षण के दौरान एसएस दीपक कुमार, आरपीएफ निरीक्षक एच के शर्मा आदि मौजूद थे. वहीं 7 सितंबर को हावड़ा-एनजेपी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर भी स्थिति का जायजा लिया. डीआरएम श्री नरा प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >