Darbhanga News: पीजी गंडक छात्रावास के अधीक्षक बने डॉ मनोज

Darbhanga News:लनामिवि के पीजी गंडक छात्रावास के अधीक्षक बदल गये हैं.

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि के पीजी गंडक छात्रावास के अधीक्षक बदल गये हैं. इस पद पर पीजी राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ मनोज कुमार को नियुक्त किया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना कुलपति के आदेश से अध्यक्ष, छात्र कल्याण प्रो. अशोक कुमार मेहता ने गुरुवार को जारी की है. जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ मनोज कुमार को तीन वर्षों के लिए छात्रावास अधीक्षक नियुक्त किया गया है. डॉ मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने पद का दायित्व आज ही संभाल लिया है. बता दें कि इससे पहले इस पद का दायित्व पीजी हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ आनंद प्रसाद गुप्ता संभाल रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >