मुजफ्फरपुर.
उत्तर बिहार में एक बार फिर चमकी बुखार के मामले बढ़ने लगे हैं. पूर्वी चंपारण व मधुबनी के बच्चे में एइएस की पुष्टि के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. एसकेएमसीएच के पीकू में भर्ती बच्चों को इलाज के बाद स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. इसके बाद उत्तर बिहार में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 44 हो गयी है. इनमें से 32 केस सिर्फ जिले के हैं, जबकि बाकी केस गोपालगंज, सीतामढ़ी व शिवहर, मधुबनी जिलों से हैं. बच्चा पूर्वी चंपारण का दो साल का मिंटू कुमार है, जबकि दूसरा बच्चा मधुबनी का आशुतोष कुमार है. परिजनों ने बताया कि बच्चे को चमकी होने के बाद पीएचसी में भर्ती किया गया. जहां इलाज में सुधार होने के बाद उसे पीकू में रेफर कर दिया गया. डॉ गोपाल शंकर सहनी ने बताया कि हमारी तैयारी पूरी है और हम हर स्थिति से निपटने के लिए 24×7 काम कर रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
