जेजे कॉलेज में जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

जेजे कॉलेज मैदान में जिला स्तरीय तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

कोडरमा बाजार. जेजे कॉलेज मैदान में जिला स्तरीय तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उद्घाटन उपायुक्त ऋुतराज व जिला शिक्षा अधीक्षक ने दीप प्रज्वलित कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया. प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों से अंडर 14, 17 एवं 19 वर्ग की बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में बालक अंडर 14 में कोडरमा की टीम विजेता रही. वहीं डोमचांच की टीम उपविजेता, बालिका अंडर 14 में कोडरमा की टीम विजेता, बालिका अंडर 17 कोडरमा की टीम विजेता, मरकच्चो की टीम उपविजेता, बालिका अंडर 19 मरकच्चो की टीम विजेता, कोडरमा की टीम उपविजेता रही. मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रभाग प्रभारी विक्रम परमार, अशोक कुमार उपाध्याय, उपेंद्र कुमार, विजय कुमार वर्णवाल, राधा कुमारी, बबीता कुमारी, जुलिता मिंज एवं प्रभुदेव यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >